चुनौतीपूर्ण हालात में भी IndiGo यात्रियों को दे रहा भरोसा
इंडिगो की 24x7 टीमें सक्रिय, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
Delhi दिल्ली: मौजूदा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच देश की प्रमुख विमानन कंपनी IndiGo ने अपने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि वह उन्हें सुरक्षित और समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कंपनी ने मिडिल ईस्ट के लिए निर्धारित अपनी उड़ानों को जारी रखने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इंडिगो द्वारा जारी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया है कि कल के लिए मिडिल ईस्ट के विभिन्न गंतव्यों पर उड़ानें निर्धारित समय के अनुसार संचालित की जाएंगी। हालांकि, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें, ताकि किसी भी बदलाव या अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।
कंपनी ने कहा कि उसकी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं, ताकि यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा सके। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और कंपनी पर भरोसा रखें। यह भी बताया गया कि वर्तमान हालात को देखते हुए परिचालन में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और सुरक्षा परिस्थितियों के कारण एयरलाइंस को लगातार अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों के लिए भी जरूरी है कि वे यात्रा से पहले सभी आवश्यक जानकारी की पुष्टि कर लें। इंडिगो ने अपने संदेश में यात्रियों का सहयोग और भरोसे के लिए आभार व्यक्त किया है और भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा और सुविधा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी।