ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली सफलता और आतंकवाद की कमर तोड़ने के बाद भारत सरकार अब पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर घेरने की तैयारी में है। इसी कड़ी में 21 मई को भारत की तरफ से पहला डेलिगेशन रवाना होने वाला है जिसका नेतृत्व जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा करेंगे। भारत की तरफ से सात डेलिगेशन 32 देशों के दौरे पर भेजे जाएंगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 22 अप्रैल को पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने हर मोर्चे पर पाकिस्तान और आतंकवाद पर शिकंजा कसा है।
इसी कड़ी में अब भारत सरकार 7 डेलिगेशन को दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजकर अपने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और पाकिस्तान प्रायोजित आकंतवाद को लेकर जानकारी देगी।