नई दिल्ली: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने एक साथ भारत के 15 शहरों की ओर मिसाइलें दागीं. सैन्‍य ठ‍िकानों को निशाना बनाना चाहा. लेकिन इन सभी हमलों को रूस द्वारा भारत को दिए गए S-400 ‘सुदर्शन’ एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही ध्वस्त कर दिया गया. यह पराक्रम देखकर चीन भी दहल गया होगा. क्‍योंक‍ि पाक‍िस्‍तान चीन का ही एयर डिफेंस सिस्‍टम इस्‍तेमाल करता है, लेकिन इस बार वो भी फेल हो गया.

रूस की राष्‍ट्रपत‍ि पुत‍िन की ओर पीएम मोदी केा द‍िए गए इस ग‍िफ्ट का पहला इस्‍तेमाल है. इससे साफ हो गया क‍ि भारत की सुरक्षा अभेद्य है, कोई भी इस बुरी नजर नहीं डाल सकता. इस जबर्दस्त रक्षा प्रदर्शन ने न केवल पाकिस्तान, बल्कि उसके स्‍ट्रेटज‍िक पार्टनर चीन को भी दहला द‍िया होगा. पाकिस्तान चीनी एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करता है, लेकिन इस बार यह प्रणाली भारत के जवाबी सिक्‍योरिटी स‍िस्‍टम के सामने पूरी तरह नाकाम रही.
क्या है S-400 ‘सुदर्शन’ की ताकत?
रूस द्वारा निर्मित S-400 ट्रायम्फ दुनिया की सबसे उन्नत और घातक एयर डिफेंस प्रणालियों में से एक मानी जाती है. भारत में इसे ‘सुदर्शन’ नाम दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी खास‍ियत के बारे में…
रेंज: 400 किलोमीटर तक की मारक क्षमता
स्पीड: 17,000 किमी/घंटा तक की रफ्तार से उड़ने वाली मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने की क्षमता
मल्टी टारगेट क्षमता: एक साथ 80 टारगेट्स को ट्रैक और 36 टारगेट्स को एकसाथ इंटरसेप्ट कर सकता है
360 डिग्री कवरेज: चारों दिशाओं से आने वाले खतरे का जवाब देने की क्षमता
कैपेबिल‍िटी; क्रूज, बैलिस्टिक और स्टील्थ मिसाइलों को रोकने में सक्षम
क्यों दहला चीन?
चीन के हथियार और उसकी टेक्नोलॉजी ही पाकिस्तान की रीढ़ है, लेकिन S-400 की कामयाबी ने चीनी टेक्नोलॉजी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस तरह से भारत ने एक भी मिसाइल को जमीन तक नहीं पहुंचने दिया, उसने चीन की चिंता को बढ़ा दिया है. अब दुन‍िया के सामने चीन बेनकाब हो गया है.
Tags: