भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए लाया नवरात्रि स्पेशल मेनू

Update: 2022-09-26 09:52 GMT
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने रविवार को नवरात्रि के दौरान ट्रेन से यात्रा करने वाले भक्तों के लिए एक विशेष मेनू की घोषणा की है। रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि यह मेनू 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक परोसा जाएगा, और यात्री इसे 'फूड ऑन ट्रैक' ऐप से ऑर्डर कर सकते हैं या रेलवे के आधिकारिक बेवसाइट irctc.co.in या 1323 पर कॉल कर सकते हैं।
बता दें कि पूरे देश में मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित शारदीय नवरात्रि उत्सव का 9 दिवसीय उत्सव आज से शुरू हो गया है। उत्सव के पहले दिन मां दुर्गा की कलश स्थापना की जाती है जिसके बाद अगले 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग अवतारों की पूजा अर्चना व अराधना की जाती है। यह त्यौहार पूरे देश में हिंदुओं द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। भारत में नवरात्रि को कई तरह से मनाया जाता है। रामलीला, एक उत्सव जिसमें रामायण के दृश्यों का प्रदर्शन किया जाता है, उत्तर भारत में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाता है। राजा रावण के पुतले का दहन विजयादशमी पर कहानी के समापन का प्रतीक है।

Similar News