त्राल में भारतीय सेना ने कई आतंकियों को घेरा

ब्रेकिंग

Update: 2025-05-15 01:26 GMT

जम्मू-कश्मीर। त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे होने की खबर है। यह एनकाउंटर त्राल के नादिर गांव में चल रहा है। पुलवामा में 48 घंटे में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले मंगलवार को शोपियां में लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर किया गया था।

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने फैसला कर लिया है कि जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह से साफ कर देना है। सुरक्षाबल लगातार पूरे प्रदेश में आतंकियों की खोज में तलाशी अभियान चला रहे हैं और एनकाउंटर में आतंकियों को ढ़ेर कर रहे हैं। अब गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। 

Tags:    

Similar News

null