New Delhi नई दिल्ली: भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश में सुरक्षा हालात को देखते हुए वहां तैनात भारतीय अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया है। नई दिल्ली का यह कदम बांग्लादेश में संसदीय चुनाव होने से कुछ हफ़्ते पहले आया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, एहतियात के तौर पर, हमने हाई कमीशन और दूतावासों में हमारे अधिकारियों के परिवारों को भारत लौटने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में मिशन और सभी दूतावास खुले और चालू रहेंगे।