NEW DELHI नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को चंडीगढ़ की सुखना झील की बिगड़ती हालत पर चिंता जताई। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा, "सुखना झील को और कितना सुखाओगे?"

कोर्ट ने ये टिप्पणियां 1995 के लंबे समय से चल रहे जनहित याचिका मामले 'इन री: टीएन गोदावरमन थिरुमुलपाद' में दायर एक अंतरिम आवेदन पर सुनवाई के बाद कीं, जो वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित है।

जस्टिस जॉयमाल्य बागची और विपुल एम पंचोली वाली बेंच ने झील के धीरे-धीरे खत्म होने के पीछे बिल्डर माफिया, नौकरशाहों और राजनीतिक लोगों के बीच कथित मिलीभगत का भी मुद्दा उठाया।

सुनवाई के दौरान, CJI ने कहा कि "नौकरशाहों की मिलीभगत और सांठगांठ" के कारण झील के कैचमेंट एरिया के आसपास अवैध निर्माण तेजी से बढ़े हैं।

Tags: