New Delhi नई दिल्ली: जून 2025 में राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे इंडिया स्पेस कांग्रेस में दुनिया भर के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 25 से 27 जून तक चलेगा, जिसका आयोजन Satcom Industry Association-India (SIA-India) कर रही है।
इस वर्ष का विषय है: "अंतरिक्ष तकनीक में नवाचार: भारत की वैश्विक भागीदारी की ओर यात्रा"। कार्यक्रम में उभरती तकनीकों, डीप-स्पेस मिशन, उपग्रह संचार, जैसे विषयों पर 35 से अधिक केंद्रित सत्र होंगे।
इस आयोजन में यूरोप, एशिया-पैसिफिक, उत्तरी अमेरिका और मध्य पूर्व के प्रतिनिधिमंडल भी शिरकत करेंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।