भारत कोरोना टीकाकरण अभियान में अन्य देशों से आगे, जाने दूसरे देशों का हाल
भारत में वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया, इस अभियान को करीब 7 महिने पूरे हो गए हैं।
भारत में वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया, इस अभियान को करीब 7 महिने पूरे हो गए हैं। भारत में अबतक कोरोना वैक्सीन के 50 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि 40 करोड़ से 50 करोड़ डोज लगने में केवल 20 दिन ही लगे यानी इन 20 दिनों में 10 करोड़ डोज लगाई गई। कोरोना वैक्सीन के 50 करोड़ डोज लगने पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके खुशी जताई है। भारत टीकाकरण अभियान से 50 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाने के आंकड़े को पार कर लिया, जो भारत की आबादी के क़रीब 45 फीसद है। जिसके साथ ही भारत वैक्सीन लगाने की रेस में दूसरे नंबर पर आ जाएगा। अब तक भारत में 50 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। फिलहाल भारत में एक दिन में लगभग 35 से 40 लाख लोगों को टीके लगाए जा रहे है।