महिला की मौत पर आमरण अनशन

Update: 2026-07-01 12:11 GMT
Kullu. कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में प्रसव के बाद रजनी शर्मा की मौत के विरोध में परिजनों, रिश्तेदारों और समाजसेवी आमरण अनशन पर बैठे। जहां बीते सोमवार को कुल्लू में जोरदार प्रदर्शन किया। अस्पातल प्रबंधन को घेरा। वहीं, ढालपुर में चक्का जाम किया और शाम के समय एसपी कार्यालय को घेरा। वहीं, मंगलवार को दूसरे दिन आमरण अनशन जारी रखा। इस बीच अनशन पर बैठे लोगों से वार्ता करने कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी पहुंचे और बीतचीत की। इसके बाद सीएमओ, एमएस सहित जांच कमेटी से भी मामले को लेकर
चर्चा की गई।


इसके बाद अनशन पर बैठे लोगों को विधायक ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के व्यवहार पर सवाल उठे हैं। बता दें कि बीते दिनों शिशु को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। परिजनों पर दु:ख का पहाड़ टूट गया है। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि रजनी शर्मा की मौत बहुत दु:खद घटना है। शिशु को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में डाक्टर और पैरामेडिकल के व्यवहार की जो बात सामने आई है। इसकी पूरी तरह से जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News