IND vs PAK T20 WC: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा आउट

भारत को लगा बड़ा झटका

Update: 2026-02-15 13:36 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना ही आउट हो गए है। हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच की शुरुआत के साथ ही भारत की ओर से ईशान किशन और अभिषेक शर्मा मैदान में उतरे, जिससे भारतीय बल्लेबाजी को आक्रामक शुरुआत की उम्मीद है। दोनों युवा खिलाड़ियों पर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी।


टीम संयोजन को लेकर भी चर्चा गर्म है। भारत की प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव देखने को मिले हैं। स्पिन विभाग को मजबूती देने के लिए कुलदीप यादव की वापसी हुई है, जबकि बल्लेबाजी में संतुलन के लिए अभिषेक शर्मा को मौका दिया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस मैच में टीम से बाहर हो गए हैं।
ग्रुप ए में दोनों टीमें अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अजेय रही हैं, जिससे इस मुकाबले का महत्व और बढ़ गया है। इस मैच का परिणाम तय करेगा कि ग्रुप ए का टॉपर कौन बनेगा। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच हर मुकाबला दबाव और रोमांच से भरपूर होता है, और आज भी फैंस को एक कांटे की टक्कर की उम्मीद है। स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह चरम पर है, जबकि दोनों टीमों के खिलाड़ी भी निर्णायक मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।
दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. भारत ने विश्वकप टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था और फिर नामीबिया को 93 रन से मात दी थी. चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ भारत टेबल में शीर्ष पर है. जबकि पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया, फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और +0.932 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है. टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच हुए हैं, जिसमें भारत 13-3 से आगे है. टी20 विश्व कप में यह अंतर और भी बड़ा है- 8 मैचों में भारत 7-1 से आगे है.
Tags:    

Similar News