इनकम टैक्स ने पप्पू यादव पर कसा शिकंजा, पैसा बांट रहा था वोटरों को

ब्रेकिंग

Update: 2025-10-25 07:14 GMT

बिहार। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को खुलेआम पैसा बांटना महंगा पड़ गया. राज्य में आचार संहिता लागू होने के बावजूद उन्होंने लोगों के बीच जाकर नगद रूपये बांटे थे, जिसके बाद उन्हें आयकर विभाग ने नोटिस भेज दिया. उन्होंने खुद एक्स हेंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. साथ ही उन्होंने लिखा- यदि बाढ़ पीड़ितों की मदद करना अपराध है, तो मैं यह अपराध सदैव करूंगा. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में अक्टूबर महीने की शुरुआत में उनके खिलाफ चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया था. दरअसल, वैशाली के गणियारी गांव में नदी के किनारे लगातार हो रहे कटाव के कारण दर्जनों परिवार बेघर हो गए थे.

तब वहां पप्पू यादव ने मौके पर पहुंचकर इन बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की था. उन्होंने बताया कि लगभग 80 प्रभावित परिवारों को मदद के तौर पर करीब 5 लाख रुपये नकद वितरित किए गए हैं. जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था. चुनाव आयोग के सख्त नियमों के अनुसार, आचार संहिता लागू रहने पर कोई भी राजनेता या जनप्रतिनिधि सार्वजनिक रूप से नकद राशि, उपहार या किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दे सकता. ऐसा करना मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास माना जाता है.

Tags:    

Similar News

null