Himachal में गोलीकांड जैसी घटनाएं मंजूर नहीं

Update: 2024-06-22 10:14 GMT
Bilaspur. बिलासपुर. हाल ही में बिलासपुर में घटित गोलीकांड की घटना की राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस शांतिप्रिय प्रदेश में बिलासपुर जैसी घटनाएं निंदनीय हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह शुक्रवार को सुबह के समय शिमला से हमीरपुर और देहरा के नामांकन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सीएम घुमारवीं के हेलिपैड पर पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के साथ हमीरपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने
बिलासपुर गोलीकांड पर सवाल पूछा गया।
उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने पर हिमाचल के डीजीपी अतुल वर्मा और एसपी बिलासपुर इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने नामांकन में शामिल होने के लिए जाने से पहले बातचीत करते हुए कहा कि आजाद विधायकों ने जनता पर बोझ डालने के लिए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को पहले ही बहुमत दिया है और आजाद प्रत्याशियों ने जिस पार्टी से चुनाव लडऩे का निर्णय किया है, वह पार्टी खुद विपक्ष में बैठी है। ऐसे में इन संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की जनता को तय करना है कि उन्हें किस पार्टी के उम्मीदवार को जिताना है।
Tags:    

Similar News

-->