Chamba. चंबा। कृषि उपज मंडी समिति चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने गुरुवार को नवीनीकृत पंचायत समिति मैहला हाल का विधिवत लोकार्पण किया। इस लोकार्पण समारोह में पंचायत समिति मैहला की अध्यक्ष गिलमा देवी, उपाध्यक्ष सूरज शर्मा और खंड विकास अधिकारी मैहला बशीर खान विशेष तौर से मौजूद रहे। ललित ठाकुर ने पूजा अर्चना करने के उपरांत यह हाल जनता को समर्पित किया। इस नवीनीकृत हाल से स्थानीय समिति और पंचायत के कार्यों में सुगमता आएगी। इस मौके पर ललित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए वचनबद्ध है।
सरकार केवल घोषणाओं में नहीं बल्कि धरातल पर काम करने में विश्वास रखती है। सरकार का उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन है ताकि आम आदमी को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके। यह हाल न केवल समिति के कार्यों में तेजी लाएगा बल्कि यह स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनेगा। ललित ने यह भी कहा कि सरकार किसानों और बागबानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए मंडियों और समितियों का आधुनिकीकरण कर रही है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु सहित काफी तादाद में स्थानीय लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।