Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान NDA और विपक्षी गठबंधन INDIA के बीच कड़ी टक्कर के संकेत दे रहे हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली NDA 272 के जादूई आंकड़े को पार कर गई है, लेकिन विपक्षी गठबंधन भी दोहरा शतक लगा चुका है। खास बात है कि उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर नजर आ रहा है। यहां समाजवादी पार्टी 30 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। पार्टी सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ी बढ़त मिल रही है। यहां 25 सीटों पर सपा आगे चल रही है। बीजेपी भी उत्तर प्रदेश में 25 सीटों पर आगे है। अयोध्या सीट पर बीजेपी के लल्लू सिंह पीछे चल रहे हैं। वहीं अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। फिरोजाबाद सीट पर सपा के अक्ष्य आगे हैं। मेरठ में बीजेपी के अरुण गोविल आगे हैं।
Tags: