राजनीति में जनसेवा को देना पड़ता है समय

Update: 2024-05-19 11:21 GMT
कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि राजनीति में जनसेवा के लिये बहुत समय देना पड़ता है, जो कंगना के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि 4 जून को कंगना का सारा फि ल्म शूट पैकअप हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज वह अपने को हिमाचल की बेटी बताती है, पर उनके पूर्व में मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में वह अपने आप को कभी भी हिमाचल की नहीं बताया। उन्होंने कहा कि आज मनाली में बेशक उनका एक बड़ा घर है, पर यहां के लोगों के प्रति उनका कोई भी प्रेम भाव नहीं है। आपदा के समय उन्होंने किसी की कोई भी मदद नहीं की ओर नही उनका कोई हाल चाल जाना। पूर्व भाजपा सरकार ने जब उन्हें प्रदेश का एंबेसडर बनने को कहा था, तो उस समय उन्होंने जयराम सरकार से एक दिन का 45 लाख मांगा था।
शनिवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के सोलंग नाला, जगत सुख, मनाली में अपनी चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा की भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं को दर किनार करते हुए के एक ऐसी अभिनेत्री को चुनाव मैदान में उतारा है, जो अपनी बातों व कार्यो के लिये विवादों में रही है। प्रदेश में हमारी धर्म संस्कृति ऐसे किसी को भी स्वीकार नहीं करती जो गो भक्षक तक हों। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह एक बड़े विजन के साथ इस चुनाव मैदान में उतरे है। मनाली पर्यटन के रूप में विश्व विख्यात बना है। यहां पर्यावरण सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा मिले, इसके वह पूरे प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद उनका लक्ष्य इस संसदीय क्षेत्र को देश का नंबर एक बनाने का है।
Tags:    

Similar News