Dehra में होशियार सिंह के सिर्फ 341 वोट बढ़े

Update: 2024-07-16 09:50 GMT
Dharmashaala. धर्मशाला। देहरा विधानसभा के चुनावी गणित को देखें तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी ने पिछले आम चुनावों की अपेक्षा बड़ी बढ़त लेते हुए 13617 मतों का इजाफा अपने वोट बैंक में कर लिया है। पिछली बार आजाद चुनाव जीतने वाले होशियार सिंह के पिछले और इस बार के वोटों को देखें तो भाजपा में आने के बाद मात्र उन्हें 341 वोट अधिक पड़े हैं। 2022 के विधानसभा आम चुनाव में कुल छह कैंडिडेट थे। इन चुनावों में देहरा से भाजपा प्रत्याशी रहे रमेश धवाला को 16730 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी डा. राजेश शर्मा को 19120 वोट प्राप्त हुए थे, जबकि आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह को 22997 वोट मिले थे। इन चुनाव में वैलिड वोटों की संख्या 60103 थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में वोटिंग 71.04 फीसदी था। 2022 के देहरा विधानसभा चुनाव में
वोटिंग प्रतिशत की बात करें।

होशियार सिंह को 37.96 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ था। कांग्रेस के डा. राजेश शर्मा को 31.56 प्रतिशत तथा भाजपा के रमेश धवाला को 27.62 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। देहरा विस क्षेत्र हमीरपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। हाल में हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में देहरा विधानसभा में 34739 वोट भाजपा के अनुराग सिंह ठाकुर को प्राप्त हुए। वहीं, सतपाल रायजादा को 19422 वोट प्राप्त हुए थे। वैलिड वोटों की संख्या 54776 थी। वहीं कमलेश ठाकुर की जीत के बाद पहली बार देहरा से कांग्रेस को विधायक मिला। देहरा विधानसभा के उपचुनाव में में वोट प्रतिशत की बात करें, तो कमलेश ठाकुर को 57.94 प्रतिशत और होशियार सिंह को 41.30 प्रतिशत वोट पड़े। ईवीएम से कुल वोट 55408 वोट प्राप्त हुए। देहरा उपचुनाव में कुल 1098 पोस्टल वोट पड़े। देहरा विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग 65.42 फीसदी हुई थी।
Tags:    

Similar News

-->