BIG BREAKING: धंसी अवैध खदान, दबे 7 मजदूर, 3 की मौत

जबकि 3 अन्य मजदूर घायल हुए हैं, वहीं एक मजदूर लापता बताया जा रहा है।

Update: 2024-06-05 12:02 GMT

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार को रेत की अवैध खदान धंसने से 7 मजदूर दब गए। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य मजदूर घायल हुए हैं, वहीं एक मजदूर लापता बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए जेसीबी की मदद से रेत हटवाई। मामले में पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल कर रही है, साथ ही उसने वैधानिक कार्रवाई करने की भी बात भी कही है।

यह घटना जबलपुर के गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव में हुई। यहां पर दिन्नू खटीक मजदूर लगाकर बरनू नदी के किनारे 20 फीट गहरी खदान से रेत निकलवा रहा था। इसी दौरान अचानक यह हादसा हो गया और रेत की खदान धंस गई। घटना बुधवार सुबह 11.30 बजे के करीब की बताई जा रही है। सभी मृतक मजदूर कटरा के रहने वाले हैं।
खदान धंसने के दौरान सात मजदूर अंदर दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही जेसीबी की मदद से मजदूरों को निकलवाना शुरू किया। इसी दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 3 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। वहीं एक लापता मजदूर की तलाश रेत को हटाते हुए की जा रही है। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं... मुन्नी बाई पति जगन बसोर, मुकेश पिता जगन खटीक और राजकुमार पिता कैलाश खटीक हैं। वहीं 3 मजदूर भी इस घटना में घायल हुए हैं, जिनके नाम खुशबू पति विनोद, सावित्री पति अनु बसोर और चांदनी पति राजू बसोर है। जिनका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
हादसे की जानकारी देते हुए एएसपी सोनाली दुबे ने बताया कि मौके पर रेत का अवैध उत्खनन हो रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेत हटवाकर वहां दबे सभी मजदूरों को निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हादसे में जो लोग मारे गए हैं मर्ग कायम कर उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->