छुट्टियों की आड़ में बिना नक्शे का अवैध निर्माण रुकवाया

Update: 2024-05-13 11:48 GMT
मंडी। नगर निगम मंडी के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 6 सन्यारड़ में बिना नक्शा पास करवाए अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे निगम ने रविवार को मौके पर निरीक्षण करते हुए बंद करवा दिया है। बता दें कि इस अवैध निर्माण को लेकर दोनों पार्टियों के बीच में आपसी झड़प भी हुई थी, जिसके बाद निगम के समक्ष इस मामले को प्रमुखता उठाया गया। निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यह निर्माण बिना नक्शा पास करवाए किया जा रहा है।

नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर ही इस निर्माण कार्य को कार्य रुकवाने के आदेश जारी किए। वहीं दोनों पार्टियों से बातचीत करके उनके बयान भी लिए हैं। नगर निगम का कहना है कि पहले भी इनको इस निर्माण के लिए नोटिस जारी किया गया था। परंतु दो छुट्टियों की आड़ में इन्होंने इस काम को अंजाम देना शुरू कर दिया था। रविवार को नगर निगम मंडी के अधिकरी अधिशासी अभियंता नरेश कुमार , सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया और अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर इस काम को रूकवाया है। वहीं मौके पर लोगों को भी ऐसा ना करने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम मंडी के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने कहा कि अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों ही स्थानों का निरीक्षण करके काम रूकवा दिया गया है। दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं वार्ड नंबर 6 सन्यारड़ में हो रहे बिना नक्शे के अवैध निर्माण को रोक दिया गया है।
Tags:    

Similar News