Hamirpur. हमीरपुर। आईआईटीयन्स हमीरपुर का स्कोलर हंट एग्जाम-2025 पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मु यातिथि डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर के अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर रहे। उनका कार्यक्रम में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटीयन्स संस्थान के निदेशक ई. विजय राणा ने की। विजय राणा आईआईटी खडग़पुर से शिक्षा प्राप्त और हमीरपुर हिमाचल में स्टूडेंटस के भरोसेमंद फिजिक्स फेकल्टी हैं। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आईएसएचई -2025 में प्रथम स्थान पर दिव्यांश शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं को लेपटॉप दिया गया। वहीं दूसरे स्थान पर रहने सुहानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर कांगड़ा को टेबलेट प्रदान किया गया।
तीसरा स्थान हासिल करने वाली मुस्कान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां को स्मार्ट वॉच से स मानित किया गया। चार से लेकर दसवें रैंक तक के छात्रों को भी स्मार्ट वॉच देकर पुरस्कृत किया गया। इनमें आदिवित्या, हिम अकादमी स्कूल हमीरपुर, आर्यन संख्यान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी, बिलासपुर, कनिष्क पंडित, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा, हमीरपुर, शिवांशु शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनाही, हमीरपुर, निकिता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू हमीरपुर, अर्णव धीमान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरौली कोहाला-कांगड़ा, अभिषेक कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी, हमीरपुर, आदित्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल, हमीरपुर, प्रतिक्षा शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर आदि शामिल रहे।