कुटलैहड़ की अनदेखी नहीं हुई बर्दाश्त, मुख्यमंत्री के रवैये से आहत हो कर छोड़ी कांग्रेस

Update: 2024-05-07 12:06 GMT
बंगाणा। मुख्यमंत्री ने विधायकों की बात नहीं सुनी और हमेशा अनदेखी की। इसी के चलते आज प्रदेश में ऐसी स्थिति बनी है। यह बात कुटलैहड़ विस क्षेत्र के प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने नारी ग्राम पंचायत में जनसभा के दौरान कहीं। भुट्टो ने कहा कि सीएम ने कुटलैहड़ की अनदेखी की और डेढ साल में एक बार भी कुटलैहड़ में नहीं आए। वह कई बार जनता के काम लेकर सीएम के पास गए, लेकिन हमेशा आश्वासन ही मिले। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जनता के काम ही नहीं करने तो ऐसी सरकार में रहने का क्या फायदा। भुट्टो ने कहा कि अगर सीएम ने विधायकों की बात सुनी होती तो आज ऐसी नौबत ही न आती। उन्होंने कहा कि चार जून को जहां देश में मोदी सरकार बनने जा रही है।
भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस ने कुटलैहड़ में तो कोई नया विकास नहीं किया, लेकिन जनता की सहुलियत के लिए पूर्व भाजपा सरकार के समय खुले कई कार्यालयों को बंद कर दिया गया। भाजपा सरकार आने पर कांग्रेस द्वारा बंद किए गए कार्यालयों को पुन: खोला जाएगा। इसके लिए शीर्ष भाजपा नेताओं से बात की गई है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, बलराम बबलू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर, जिला पार्षद सदस्य निशा भुल्लर के अलावा सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नारी जनसभा के दौरान कांग्रेस को छोडक़र 50 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। देवेंद्र भुटटों ने सभी को पटका पहनाकर विधिवत रुप से भाजपा में शामिल किया। भाजपा में शामिल होने वालों को पार्टी में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News