असल में विकास चाहिए, तो कांग्रेस का दें साथ

Update: 2024-05-19 11:56 GMT
बंगाणा। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए जनता कांग्रेस का साथ दे। यह आह्वानशनिवार को कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने झंबर, डंगोली व कुरियाला सहित अन्य स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र की जनता से किया। उन्होंने कहा कि 15 माह पहले प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत से सत्ता सौंपी। कांग्रेस ने एक साधारण परिवार से निकले व्यक्ति को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए कदम उठाए। उन्होंने सत्ता संभालने के बाद पहला निर्णय प्रदेश के अनाथ बच्चों के हित में लिया तथा राज्य के 4500 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन आफ स्टेट घोषित कर उनके रहने, खाने, पीने, शिक्षा व रोजगार के साथ-साथ आवास की चिंता की।

विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 1.35 लाख कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देकर कांग्रेस ने अपनी गांरटी को पुरा किया। वहीं प्रदेश की महिलाओं को 1500 रूपए देने की भी अधिसूचना जारी कर महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त करने की दिशा में कदम उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सदी की सबसे बड़ी आपदा पिछले वर्ष आई,जिसमें हजारो लोगो बेघर हो गए। मुख्यमंत्री सुक्खु ने 4500 करोड़ का विशेष आपदा कोष स्थापित कर लोगों की मदद की, लेकिन भाजपा आपदा की इस घडी में प्रदेश की जनता के साथ नही खड़ी हुई। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने भी पिछले विधानसभा चुनाव में 32 वर्ष बाद कांग्रेस के नुमाइंदों को चुना, लेकिन उसने जनता के साथ विश्वासघात कर 14 माह बाद ही अपने निजी हितों के चलते पाला बदल लिया, जिससे क्षेत्र की जनता को एक बार फिर से चुनाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का 14 माह का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज गौतम, कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, उर्मिला शर्मा, मुनीष बैंस, विवेक मिंका व अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News