IAS टीना डाबी का फिर ट्रांसफर, तबादला सूची में 65 अफसरों के भी नाम

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-04-01 02:19 GMT

राजस्थान। सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 65 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसमें टीना डाबी सहित 25 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के सचिव और विशिष्ट सचिव भी बदले गए हैं।

जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और डीआईपीआर का सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक जयपुर के कलेक्टर होंगे। उत्सव कौशल और अमित शर्मा मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। टीना डाबी का बाड़मेर से टोंक कलेक्टर के पद पर तबादला किया गया है।

जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) आयुक्त केएल स्वामी का तबादला जोधपुर के संभागीय आयुक्त के पद पर किया गया है। आबकारी आयुक्त नकाते शिवप्रसाद मदन का तबादला अक्षय उर्जा निगम के एमडी के पद पर किया गया है। उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव, विशिष्ट सचिव बदले गए हैं। तीन नए ओएसडी लगाए हैं। जयपुर कलेक्टर से डॉ. जितेंद्र सोनी का तबादला मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर किया है।

Tags:    

Similar News