ऑटो में प्रेमिका के साथ था पति, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर...
पत्नी का हंगामा करने पर पति...
DEMO PIC
आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ लिया। पत्नी का हंगामा करने पर पति भाग गया। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने महिलाओं को अलग किया। इसके बाद दोनों घर चली गईं।
मामला शनिवार सुबह तकरीबन नौ बजे का है। टेढ़ी बगिया पर एक ऑटो चालक महिला के साथ आया था। तभी एक और महिला आ गई। उसके दो बच्चे भी साथ में थे। महिला ने ऑटो चालक को अपना पति बताया।
वहीं ऑटो में बैठी महिला को पति की प्रेमिका बताने लगी। पत्नी ने पति से विवाद शुरू कर दिया। इस पर प्रेमिका ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पत्नी ने पकड़ लिया। इस पर शोर शराबा होने लगा।
यह देखकर लोग जुट गए। बाद में लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाने शुरू कर दिए। भीड़ लगने पर पुलिस आ गई। पुलिस ने महिलाओं को समझाना शुरू कर दिया। बाद में चालक ऑटो लेकर चला गया। इस पर महिला भी चली गई।