HPCL ने ईंधन कमी की अफवाहों पर दिया बयान...

पेट्रोल पंपों पर सामान्य आपूर्ति जारी: HPCL

Update: 2026-05-20 18:42 GMT
Delhi दिल्ली: Hindustan Petroleum Corporation Limited ने ईंधन आपूर्ति को लेकर फैल रही खबरों को भ्रामक बताया है। कंपनी ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कमी या आपूर्ति बाधित होने की रिपोर्टें वास्तविक स्थिति को दर्शाती नहीं हैं।


कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि HPCL के सभी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। साथ ही नियमित रीप्लेनिशमेंट और निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
HPCL ने यह भी कहा कि देशभर में उनके फ्यूल स्टेशन सुचारू रूप से काम कर रहे हैं और किसी भी स्तर पर सप्लाई चेन बाधित नहीं हुई है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस बयान के बाद ईंधन उपलब्धता को लेकर बाजार में फैली आशंकाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।
Tags:    

Similar News