HP: खाई में गिरी कार महिला की मौत

Update: 2024-08-28 11:39 GMT
Paddhar. पद्धर। द्रंग बसाही कुफरी सडक़ पर चौंरा नाला के समीप एक मारूति कार अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे जा लुढक़ी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। हादसे के घायलों सुष्मिता कुमारी पुत्री ठाकर दास, निवासी बटाहर, हेम सिंह पुत्र तवारसु राम, सुती देवी पत्नी हेम सिंह निवासी गांव गलू खील और दर्शन कुमार पुत्र संत राम निवासी गांव बटाहर, डाकघर कुफरी तहसील पद्धर जिला मंडी के रहने वाले थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुती देवी ने जोनल अस्पताल मंडी में दम तोड़ दिया। पद्धर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी पद्धर अशोक कुमार ने की।
Tags:    

Similar News

-->