HP: बागीचों में विल्ट रोग का कहर बागबानों के चेहरे मुरझाए

Update: 2024-09-02 11:30 GMT
Kullu. कुल्लू। लाल रसीले अनार के पौधे पर विल्ट (मुर्झान) रोग हमला कर रहा है, जिससे बागबानों के चेहरे भी मुरझाने लगे हैं। पिछले कुछ सालों से लोअर वेल्ट के बागबान अनार से अच्छी कमाई कर रहे हैं, लेकिन अब विल्ट रोग ने परेशान किया है। बागबानी के लिए मशहूर जिला कुल्लू की अनार वैल्ट में विल्ट रोग पौधों में पनप गया है। जानकारी के अनुसार विल्ट (मुर्झान) रोग की चपेट में जरड़, हुरला, थरास, बगीचा और अन्य क्षेत्र में अनार पौधे आए हैं। सूचना मिलते ही बागबानी विभाग के विशेष मौके पर पहुंचे व बागबानों को अनार बगीचे बचाने के लिए
वैज्ञानिक तरीका बताया है।

विभाग की जानकारी अनुसार 15 साल से ऊपर के अनार के पौधों में यह रोग विभाग की सांइटिस्ट टीम ने देखा है। अनार का मुर्झान रोग मुख्यत: दो प्रकार की फंफूद द्वारा होता है। सिरेटोसिस्टिस मुर्झान रोग होता है। प्रारंभ में इस रोग से प्रभावित पौधों की पत्तियां पीली हो जाती हैं व टहनियां मुर्झाकर नीचे की ओर झुक जाती हैं। सर्वप्रथथम पौधे के झाड़ में एक या दो तनों में यह रोग आरंभ होता है। पत्तियां भूरी हो जाती हैं, परंतु सामान्यत: झड़ती नहीं है। ग्रसित तने की टहनियां ऊपर से नीचे की आरे सूखने लगती है। ज्यादातर 12-15 से साल से ऊपर के पौधे व भारी चिकनी मिट्टी में लगे बगीचों के पौधे इस रोग से ग्रसित होते हैं। यह रोग फ्यूजेरियम आक्सीस्पोरम नामक फफूद के कारण होता है। तनों के आसपास अधिक नमी या पानी के ठहराव के कारण बारीक जड़ें सडऩे लगती हैं, जिससे यह रोग पनपता है।
Tags:    

Similar News

-->