HP: पर्यटक शिकारा वोट का भी ले सकेंगे आनंद

Update: 2024-10-06 10:24 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। श्रीनगर की डलझील की तर्ज पर बिलासपुर की गोबिंदसागर झील में भी शिकारा बोट की सैर का आनंद लिया जा सकेगा। शिकारा बोट बिलासपुर पहुंच चुकी है। गुरूवार को उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने ट्रायल रन किया जो कि सफल पाया गया। तय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री के कर कमलों से वाटर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म एक्टिविटीज का शुभारंभ करवाया जाएगा। बिलासपुर जिला में दो जलाशयों में वाटर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म एडवेंचर एक्टिविटीज शुरू करने के लिए जिला प्रशासन बचनवद्ध है। इस प्रोजेक्ट के प्रति खुद राज्य के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू विशेष रूचि
दिखा रहे हैं।


उन्हीं के प्रयासों की बदौलत गोबिंदसागर झील के बाद कोलडैम में भी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज शुरू करने के लिए टेंडर कर दिया गया है। क्रूज बिलासपुर पहुंच चुका है और एसीयुक्त करने के साथ ही एलईडी व छत पर रेलिंग व सोफा लगाने की प्रक्रिया जारी है। हिमालयन एडवेंचर कंपनी तय औपचारिकताओं को पूरा कर रही है। सबसे पहले गोबिंदसागर झील में क्रूज के अलावा शिकारा वोट्स चलाई जाएंगी। एक शिकारा वोट बिलासपुर पहुंच गई है जबकि एक अन्य हफ्ता दस दिन बाद बिलासपुर पहुंचेगी। गोबिंदसागर झील में क्रूज व शिकारा वोट्स का नजारा अब जल्द ही पर्यटकों को मिलेगा। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री सुक्खू और पर्यटन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्ख्विंद्र सिंह सुक्खू ने इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए हर संभव सहायता की ,इसे पूरा करने के लिए उचित दिशा निर्देश भी दिए।
Tags:    

Similar News

-->