HP: शक्ति चंद चौहान को सामान्य वर्ग कल्याण समिति की कमान

Update: 2024-10-16 11:58 GMT
Market. मंडी। सामान्य वर्ग कल्याण समिति के त्रैमासिक चुनाव विश्वकर्मा मंदिर मंडी में पर्यवेक्षक डा. यशवंत सिंह राणा प्रदेशाध्यक्ष शिक्षक महासंघ की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश की कार्यकारिणी चुनी गई। चुनाव में समिति के प्रदेशाध्यक्ष शक्ति चंद चौहान चुने गए। उपाध्यक्ष भूपेंद्र सेन, महासचिव सीताराम वर्मा, संयुक्त सचिव रामकृष्ण शर्मा कुल्लू, कोषाध्यक्ष मोहन राम वालिया, सह कोषाध्यक्ष मीनाक्षी, प्रेस सचिव उधम सिंह चौहान, कानूनी सलाहाकार महाल चंद चौहान, उप कानूनी सलाहाकार चेतन ठाकुर को चुना गया। इसके अलावा समिति में महिला विंग में प्रदेशाध्यक्ष पदमा गुलेरिया, मुख्य संरक्षक निर्मला शर्मा, मुख्य सलाहाकार हिमा देवी, संगठन मंत्री कैप्टन कांशी राम ठाकुर, लेखाकार ओम चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष पंडित गीता राम शर्मा, सह सचिव सीताराम शर्मा बिलासपुर, संगठन मंत्री पंडित उत्तम चंद शर्मा बिलासपुर, उपाध्यक्ष प्यारे लाल शास्त्री ऊना, सह सचिव पंडित भूषण कुमार जोशी, संगठन मंत्री पंडित एसडी शर्मा
ऊना को बनाया।

उपाध्यक्ष दीप चंद गौतम सोलन, संगठन मंत्री कमल सिंह पठानिया मंडी, सह सचिव केआर परिहार सोलन, संगठन मंत्री रविंद्र ठाकुर सोलन, उपाध्यक्ष भूतेश्वर चौहान शिमला, सह सचिव श्याम लाल ठाकुर, संगठन मंत्री मस्त राम ठाकुर शिमला, उपाध्यक्ष कर्नल भूपेंद्र जस्रोहिया चंबा, संगठन मंत्री हितेंद्र पठानिया, उपाध्यक्ष पंडित नरदेव शर्मा सिरमौर और सह सहसचिव पंडित प्रीत मोहन शर्मा सिरमौर को चुना गया है। कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि सामान्य वर्ग कल्याण आयोग का शीघ्र गठन करें, ताकि समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो सके। इस अवसर पर सामान्य वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष शक्ति चंद चौहान, महासचिव सीताराम वर्मा, भूपेंद्र सैन, संयुक्त सचिव दुर्गा दत्त गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष निर्मला शर्मा (मातृ शक्ति), सीता देवी जिला मंडी, पदमा गुलेरिया महासचिव (मातृशक्ति) जिला मंडी, मिनाक्षी शर्मा प्रधान सदर, रीता देवी प्रधान सहायक समूह जिला मंडी, उद्यम सिंह चौहान व उपाध्यक्ष जिला मंडी, खेम चंद जिलाध्यक्ष मंडी, चूड़ामणी मुख्य संरक्षक, श्याम लाल ठाकुर संगठन मंत्री मंडी, महाल चंद चौहान, पूजा ठाकुर, तेज राम ठाकुर, सीता शर्मा, नीरज शर्मा, हिमा देवी, कमला देवी, मनोज, राजकुमार, करम चंद, राम कृष्ण शर्मा, मोहन लाल वालिया, मुनी लाल वालिया मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->