HP: रिटायर हवलदार देवीराम शर्मा पंचतत्व में विलीन

Update: 2024-09-07 10:55 GMT
Sangdah. संगडाह। पुलिस विभाग के हवलदार पद से सेवानिवृत्ति हुए देवी राम शर्मा का निधन होने से उनके गांव एवं संगड़ाह क्षेत्र में शोक लहर फैल गई। उनका गिरी नदी के त्रिवेणी संगम पर दहाड़ संस्कार किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ददाहू प्रियंका चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। देवीराम शर्मा का निधन 72 वर्ष की उम्र में हुआ। वह 2005 में पुलिस विभाग से हवलदार के पद से सेवानिवृत्ति हुए। देवी राम शर्मा पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका बीते दिन पीजीआई चंडीगढ़ में देहांत हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापार मंडल संगडाह ने कुछ घंटो तक बाजार बंद रखा।
Tags:    

Similar News

-->