HP News: विबग्योर वर्ल्ड स्कूल ने रोपी हरियाली

Update: 2024-07-28 11:18 GMT
Bhuntar. भुंतर। जिला कुल्लू के पिपलागे में स्थित विबग्योर वर्ल्ड स्कूल द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान बच्चों को जिला के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करवाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियां करवाकर बच्चों को पर्यावरण का महत्व भी समझाया। स्कूल प्रबंधन के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत भलाण वन परिक्षेत्र में बच्चों ने पौधारोपण किया। इस दौरान देवदार, खनोर और बान के पौधे रोपे गए। इसके
अतिरिक्त आसपास
के क्षेत्र की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सफाई अभियान चलाया। विज्ञान अध्यापिका ने बच्चों को औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी। दूसरे दिन वन परिक्षेत्र दियार व हवाई में भी इसी प्रकार गतिविधियां करवाई। प्रधानाचार्य खुशहाल पशरार ने बताया कि उपरोक्त गतिविधियों के अतिरिक्त संगीत व खेल आदि गतिविधियों से मनोरंजन किया। इस अभियान में कक्षा नौवी और 10वीं की विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधक रोहित परशर सहित अन्य स्टाफ ने इस कैंप को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Tags:    

Similar News

-->