HP NEWS: हजारों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

Update: 2024-08-25 11:32 GMT
Baijnath. बैजनाथ। महाकालेश्वर मंदिर महाकाल में भाद्रपद मास के दूसरे शनिवार को हजारों भक्तों ने भोलेनाथ एवं शनिदेव के दर्शन कर पुण्य फल की प्राप्ति की। सुबह मंदिर खुलने के साथ ही भक्तों का आवागमन शुरू हो गया यह क्रम देर सायंं तक जारी रहा। मंदिर परिसर में लोगों की लंबी कतारें पूरा दिन लगी रहीं। हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल शनिदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसी बीच महिलाओं ने मंदिर परिसर में खूब भजन-कीर्तन किया। सारा दिन बाबा महाकाल के जयकारे लगते रहे। बाबा महाकाल जी को भाद्रपद मास में तेल-तिल- माह के साथ काले वस्त्र भेंट करना पुण्य माना जाता है। भक्तों ने शनिदेव जी मूर्ति की पूजा-अर्चना के बाद शनि शिला पर तेल-माह काले वस्त्र भेंट कर अपने
ग्रहों के निवारन किया।


हजारों लोगों ने मंदिर परिसर के साथ बने हाल में चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के मुख्य पुजारी राम कुमार की का मत है कि भाद्रपद मास में शनिदेव को तिल-माह -काले वस्त्र भेंट करना व तेला अभिषेक करने का विशेष महत्त्व है, जिससे शनि ग्रहों का निवारण होता है। उनका कहना है कि सूर्य अस्त के उपरांत शनिदेव महाराज का जलाभिषेक करने के बाद पूजा-अर्चना का विशेष महत्त्व माना गया है। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा पूरा दिन मंदिर में सेवा की। भक्तों को दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, जिसके लिए मंदिर ट्रस्ट मंदिर प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे। लोगों ने सुगमता से दर्शन किए। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भी पुलिस उपाधीक्षक बैजनाथ द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
Tags:    

Similar News

-->