HP NEWS: केदस-कोयल में बैली ब्रिज का शुभारंभ

Update: 2024-08-25 10:51 GMT
Aani. आनी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केदस में करीब तीन करोड़ रुपए के बैली ब्रिज का लोकार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने करीब 1.50 करोड़ रुपए की लागत से कोयल के ढ्रोपा में भी बैली ब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पण के साथ ब्रिज पर वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पुल के लोकार्पण पर स्थानीय लोगों को बधाई भी दी और बाढ़ के कारण हुए नुक्सान को लेकर सांत्वना दी। इसी कड़ी में बागीपुल में करीब 2.50 करोड़ की लागत से बैली ब्रिज का लोकार्पण मंत्री द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व कर दिया गया है। कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर सरकार समन्वय के साथ साकारात्मक दिशा में कार्य करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कैबिनेट के अन्य सहयोगी मामले पर सहयोग के साथ कर्मचारियों की समस्याओं का हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक निर्माण एवं शहरी विकास विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के 150 कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बागीपुल, केदस और कोयल में बैली ब्रिज रिकार्ड 14 दिन के समय में बनाकर तैयार कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से कुर्पण खड्ड के दांई और बांई ओर में रहने वाले क्षेत्रों के किसानों, बागबानों और स्थानीय जनता का जुड़ाव उपमंडल के मुख्यालय
निरमंड से सुनिश्चित हुआ है।

लोक निर्माण विभाग के कर्मठ अधिकारियों और कर्मचारियों के कारण यह संभव हो पाया है। लोक निर्माण मंत्री ने विभाग में तैनात मल्टी टास्ट वर्कर का मानदेय यथासंभव बढ़ाने के लिए उचित निर्णय लेने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निरमंड क्षेत्र में करीब 140 करोड़ रुपए से विभिन्न सडक़ों का निर्माण कार्य एवं रख-रखाव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ मार्गों के निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करें। निरमंड़ में लोक निर्माण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 150 कर्मचारियों को पुल के निर्माण कार्य में योगदान देने के लिए मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। चीफ इंजीनियर एसपी जगोथा ने मेहमानों का स्वागत किया। मंत्री ने वन विभाग की ओर से आयोजत मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत निरमंड उपमंडल के चलांदीधार में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। निरमंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, बीसीसी आनी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, लोक निर्माण विभाग के ईएनसी एनपी सिंह, मुख्य अभियंता एसपी जगोता, एसई लोक निर्माण विभाग पासंग नेगी, एसई मेकेनिकल सीडी ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->