HP NEWS: रिज बचाने का पहला चरण पूरा, दूसरा लटका

Update: 2024-08-01 12:00 GMT
Shimla. शिमला। राजधानी में ऐतिहासिक रिज को धंसने से बचाने के लिए स्टेबलाइजेशन का काम लोक निर्माण विभाग ने लगभग पूरा कर लिया है। अब सिर्फ फिनिशिंग का काम ही शेष बच गया है। यह कार्य भी एक डेढ़ महीने में पूरा हो जाएगा और दो महीने के भीतर लोक निर्माण विभाग इसे नगर निगम शिमला को सौंप देगा। रिज स्टेबलाइजेशन का यह पहला चरण था, जो अब पूरा हो गया है। बता दें कि पहले यहां पर सिर्फ डंगा लगाना ही तय हुआ था, लेकिन यहां कार्य करने के बाद तय हुआ था कि यहां पर कुछ कार्यालय भी बनाए जाने चाहिए, जिसके तहत यहां पर कार्य किया गया है और इसमें अब तीन फ्लोर नगर निगम को मिलने वाले हैं। इन तीन फ्लोर में रूल के अनुसार नगर निगम प्लान तैयार करेगा कि इन तीन फ्लोर में कार्यालय बनाने या फिर इसे किराए पर देकर आय का साधन बनाना है।
हालांकि नगर निगम ने तय किया है।

यहां पर नगर निगम के कार्यालय खोले जाएंगे, जिसको लेकर नगर निगम ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भी भेजा है। स्टेबलाइजेशन का यह कार्य 70 मीटर में गेयटी थियेटर से पदम देव कॉपलेक्स तक पूरा किया गया है। बता दें कि इस क्षेत्र में लैंड स्लाइड होने के कारण रिज मैदान को खतरा बना हुआ था और उसके बाद यहां पर रिज स्टेबलाइजेशन का कार्य किया गया है, जिससे अब रिज को एक नया लुक मिलने वाला है। पदमदेव कॉम्प्लेक्स से लक्कड़ बाजार तक रिज स्टेबलाइजेशन का दूसरा फेज था। इसे पहले स्मार्ट सिटी के तहत नहीं लिया गया था। अब नगर निगम ही अपने फंड से इसके लिए कार्य करेगा, क्योंकि स्मार्ट सिटी के तहत जो अतिरित फंड आना था, वह खत्म हो गया है। वह पैसा प्रथम चरण में ही लग गया है। ऐसे में अतिरिक्त फंड देने के लिए केंद्र ने इनकार कर दिया है। वहीं, राज्य सरकार ने भी अब तय किया है कि शिमला शहर में स्मार्ट सिटी के तहत जो भी कार्य किए जा रहे हैं, वह 31 मार्च 2025 तक पूरे किए जाने हैं। नया बजट इस प्रोजेक्ट में नहीं मिलेगा
Tags:    

Similar News

-->