HP News: 100 पौधे रोप दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Update: 2024-07-30 12:11 GMT
Rajgarh. राजगढ़। हरिओम गौशाला कोटला बड़ोग में एक पौधा गाय माता के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का शुभारंभ शिरगुल मंदिर समिति राजगढ़ के सदस्यों द्वारा किया गया। इस अभियान के पहले चरण में ब्हियुल, लहसुनिया, रुबिनिया, पाजा, कचनार आदि प्रजातियों के 100 पौधे लगाए गए। हरिओम गौशाला के संचालक कपिल ठाकुर ने बताया कि एक पौधा गौ माता के नाम अभियान के तहत कोटला बड़ोग गौशाला के आसपास के क्षेत्र में 11 हजार पौधे रोपे जाएंगे। पौधारोपण अलग-अलग चरण में अगले कुछ वर्ष तक किया जाएगा ताकि
उनका संरक्षण भी किया जा सके।

इस वर्ष एक हजार पौधे रोपे जाएंगे। इन पौधों से न केवल पर्यावरण का संरक्षण होगा, बल्कि कई दशकों तक गौमाता का भरण पोषण भी होगा, क्योंकि रोपे गए पौधों से गौमाता को कई वर्षों तक हरी पत्तियां खाने को मिलेंगी। हरिओम गौशाला में 500 निराश्रित पशुओं को संरक्षण प्राप्त हो रहा है। गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक पौधा गौमाता के नाम अभियान का आरंभ किया गया है। पौधारोपण अभियान में शिरगुल मंदिर समिति राजगढ़ से महंत मधुसुदन गिरी, अध्यक्ष अरुण ठाकुर, कमल स्वरूप, नरेंद्र ठाकुर, गोपाल शर्मा, नितिन भारद्वाज, धर्मेंद्र कंवर, अजय, राज, महिला सदस्य तथा गौ सेवकों ने सहयोग किया। गौशाला की ओर से सभी को गीता प्रेस की गौअंक पुस्तकें भी भेंट की गई।
Tags:    

Similar News

-->