HP: ट्राला एनएच के बीचोंबीच पलटने से दस घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

Update: 2024-08-10 11:44 GMT
Pandoh. पंडोह। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का रात को बंद होने का क्रम तीसरी रात भी जारी रहा। पहले पंडोह डैम से 3 किलोमीटर कुल्लू की ओर खोती नाले में चलते-चलते एलएनटी से लदा ट्राला सडक़ के बीचो बीच पलट गया। जिसने सडक़ मार्ग को पूरी तरह से रात 10 बजे बंद कर दिया। वर्षा के कारण सडक़ मार्ग शुक्रवार प्रात 8.30 बजे यहां से सुचारू हो सका। मगर नौ मील के पास रात एक बजे पहाड़ी से मलबा आने से सडक़ मार्ग को प्रात 10 बजे सुचारू किया जा सका। इस तरह से सारी रात चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पूरे 10 घंटे बंद रहने के कारण सैकड़ों वाहन सडक़ के दोनों
ओर जाम हो गए।

लोगों को मजबूरन टैक्सी अथवा बस में ही रात गुजारनी पड़ी। दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। बता दें कि इस सडक़ मार्ग के निरंतर बंद होने से लोग डरने लगे हैं और परेशान हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस के दो नाके भी कोई मदद नहीं दे पा रहे हैं। एनएच बंद होने के बाद यातायात के लिए बजौर कटौला मार्ग और पंडोह चैलचौक मार्ग का प्रयोग वाहन कर रहे हैं, लेकिन रात के समय में इन दोनों सडक़ों से भी गुजरना सुरक्षित नहीं है।
Tags:    

Similar News

-->