HP: नाहन का हाल खराब, टूटी गलियां कर रहीं स्वागत

Update: 2024-10-13 12:22 GMT
Nahan. नाहन। नाहन शहर है नगीना आए एक दिन को लग जाए महीना। अब यह कहावत सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में फिट नहीं बैठ रही है। कारण यह है कि नाहन शहर की गलियां टूटी-फूटी हालत में यहां आने वाले पर्यटकों का स्वागत करती है। साथ ही शहर के लोगों के लिए भी सीधे तौर पर हादसों को न्योता दे रही है। नगर परिषद नाहन जिला प्रशासन व संबंधित क्षेत्र के वार्ड पार्षद आंख मूंद कर बैठे हैं। हालात यह है कि शहर के लोग किसके पास अपना दुखड़ा सुनाएं। यह तस्वीर नाहन शहर के नया बाजार फाउंड्री चौक से दुर्गाराम हाउस तक की है। जहां पर करीब 500 से 700 मीटर सडक़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। लंबे समय से नगर परिषद इस और कोई
ध्यान नहीं दे रही है।


ऐसे में इस गली से यहां पैदल चलने वालों का चलना मुश्किल हो रहा है। इस गली से निकलना भी खतरे से खाली नहीं है। यही नहीं इस मार्ग पर जो टूटी-फूटी सडक़ के किनारे जगह बची है उसे पर दोपहिया वाहन के कब्जे साथ ही लोगों के घरों का मालवा भी राहगीरों को परेशान कर रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि स्थानीय वार्ड पार्षद भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में शहर के लोग परेशान है कि आखिरकार किसके पास अपना दुख सुनाएं। यही नहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर भी लोगों द्वारा मलबे के ढेर लगा दिए गए हैं। इसके अलावा पक्का टैंक से गुन्नू घाट को आने वाली गली में लोगों द्वारा घर के मलबे के ढेर गालियों के किनारे लगा दिए गए हैं। जिससे जहां गंदगी का आलम बढ़ रहा है तो वही लोगों को चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगो की मांग है कि नगर परिषद नाहन शीघ्र इस दिशा में उचित कदम उठाए।
Tags:    

Similar News

-->