HP: ध्वजारोहण-भंडारे के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम संपन्न

Update: 2024-10-19 11:22 GMT
Nahan. नाहन। महर्षि वाल्मीकि की तीन दिवसीय जयंती कार्यक्रम गुरुवार को नाहन में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। नाहन के वाल्मीकि नगर नाहन में गुरुवार को विधायक नाहन अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं ध्वजारोहण कर महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का लोगों से आह्वान किया। इससे पूर्व बुधवार को सायंकालीन दौर में नाहन शहर में वाल्मीकि समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने शिरकत करते हुए शोभा
यात्रा को रवाना किया।


बैंड-बाजों व भव्य नगर कीर्तन के बीच नाहन शहर भर में महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा इस दौरान हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। वहीं कार्यक्रम का आगाज 15 अक्तूबर को भजन संध्या के साथ हुआ। जिसमें एडीसी सिरमौर एलआर वर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान वाल्मीकि प्रकटोत्सव समिति नाहन के प्रधान गौतम लवली, साहिल बडलान, वाल्मीकि सभा नाहन के प्रधान विजय चौरिया, प्रदीप सहोत्रार्, शो रानी, नवजीवन वाल्मीकि सभा के प्रधान यशपाल, युवा विकास क्लब के प्रधान हरीश कल्याण इत्यादि ने बताया कि प्रतिवर्ष महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->