HP: जामूकोटी स्कूल को जल्द मिलेगा नया भवन

Update: 2024-10-19 11:20 GMT
Sangrah. संगड़ाह। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के गांव खालाक्यार में पंचायत समिति के उपाध्यक्ष चतर सिंह द्वारा आयोजित सहभोज तथा जनसभा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत जामूकोटी के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में 62 पंचायतें हैं और इन पंचायतों में 750 गांव हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण रेणुका क्षेत्र का एक समान विकास हो यही उनका प्रयास है। उन्होंने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में डा. प्रेम सिंह के समय बहुत विकास हुआ है। इस अवसर पर खंड विकास समिति के उपाध्यक्ष चतर सिंह द्वारा मुख्यातिथि के समक्ष क्षेत्र की कुछ
मांगों को रखा गया।


जामूकोटी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्टाफ की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्कूलों में स्टाफ की काफी समस्या चल रही है और स्कूलों में इस कमी को दूर करने के लिए स्टाफ भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इससे पूर्व खंड विकास समिति के उपाध्यक्ष चतर सिंह ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रेणुका कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, सचिव रेणुका मंडल मित्र सिंह तोमर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य यशपाल चौहान, खंड विकास समिति के सचिव तेजेंद्र कमल, उपाध्यक्ष रेणुका कांग्रेस कमेटी जय गोपाल, रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह, प्रधान परिषद अध्यक्ष विरेंद्र, प्रधान ग्राम पंचायत खालाक्यार शीला, एसडीओ इलेक्ट्रिसिटी कोमल, एसएचओ ददाहू प्रियंका चौहान, बीडीसी के सदस्यों व विभिन्न पंचायतों से आए प्रधान, नवयुवक मंडल और महिला मंडल के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News

-->