HP: किराए के मकान में रह रहे प्रवासियों का पंजीकरण करवाना जरूरी, बरतें साधानी

Update: 2024-10-25 11:07 GMT
Chamba. चंबा। देव भूमि संघर्ष समिति के संयोजक एलआर ठाकुर ने प्रशासन के समक्ष बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व बीते कुछ समय से हिमाचल प्रदेश सहित जिला चंबा में भी सक्रिय हुए हैं, जोकि असमाजिक कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। लिहाजा प्रवासियों का पंजीकरण करवाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब प्रवासियों से उनकी पहचान पूछी जाती है तो वे बताते कुछ और हैं, जबकि दस्तावेजों में पहचान अलग ही होती है। वह बुधवार को मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिसके सकरात्मक परिणाम भी
सामने आ रहे हैं।


उन्होंने प्रशासन और पुलिस से प्रवासियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही लोगों से भी किराए पर मकान देने से पहले उनका सत्यापन करने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि हिमाचल में 80 से अधिक युवतियां गायब हो चुकी हैं, जिनका कोई अता पता नहीं है। जिला चंबा की बात करें तो नकरोड में किए गए अवैध कब्जों को न्यायालय के आदेशों के बाद भी नहीं हटाया जा सका है। उन्होंने संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू होने पर समिति की ओर से माननीय उच्च न्यायालय सहित समिति के सभी सदस्यों और आम जनमानस का आभार भी प्रकट किया। इस मौके पर समिति के मीडिया प्रभारी स्वामी भुवनेश्वर शर्मा और विहिप के प्रदेशाध्यक्ष डा. केशव वर्मा भी मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->