HP: वार्ड सात में भी भाजपा को लगा राजनीतिक करंट

Update: 2024-09-12 12:11 GMT
Sujanpur. सुजानपुर। सुजानपुर भाजपा की हांडी में पक रही खिचड़ी की कड़वाहट का स्वाद भाजपाइयों को भी अखरने लगा है, जिसका फायदा लेते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने सुजानपुर भाजपा को एक बार फिर राजनीतिक करंट का झटका दिया है। बुधवार को नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड सात में तीन बार रही पूर्व पार्षद सुमन अटवाल को कांग्रेस में शामिल करवाकर कूटनीति खेलने में कांग्रेस रही है। नगर परिषद के वार्ड-7 में हो रहे उपचुनाव में भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही साथ राजनीति के चाणक्य के जाने वाले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा वार्ड सात में भी बड़ा खेला खेलने को लेकर निगाहें रखे हुए थे। हालांकि सुमन अटवाल ने विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा का खुलकर साथ दिया था, लेकिन सुजानपुर के वार्ड सात में हो रहे उप चुनाव में भाजपा द्वारा अटवाल की पूरी तरह
अनदेखी की गई।


अटवाल का कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही उसको कांग्रेस का सशक्त उम्मीदवार माना जा रहा है। तीन दिन पहले ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष को सीएम के समक्ष कांग्रेस में शामिल करवा कर भाजपा को राजनीतिक झटका दिया था। अभी भाजपा इस राजनीतिक करंट के झटके से उभरी भी नहीं थी कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा वार्ड नंबर सात में एक और झटका दे दिया। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह के समक्ष तीन बार की पार्षद सुमन अटवाल के अलावा कई भाजपाइयों को कांग्रेस में शामिल करवा करके भाजपा को राजनितिक करंट पर करंट लगाने की कांग्रेस खेल खेल रही है। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड सात में होने वाले वार्ड पार्षद का उपचुनाव भी कांग्रेस ने दिलचस्प बना दिया है। नगर परिषद सुजानपुर का वार्ड-7 पहले से ही सुर्खियों में रहा था करीब पोने वर्ष पहले हुए नगर परिषद सुजानपुर की आम चुनाव में सुमन अटवाल तथा भाजपा द्वारा उपचुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के परिवार से ही चुनावी मैदान में मुकाबला होना था, लेकिन एक दूसरे पर लगाएंगे आरोप-प्रत्यारोपों के चलते दोनों प्रत्याशी चुनावी मैदान से बाहर हो गए थे।
Tags:    

Similar News

-->