HP: चंबा के धनोला में 108 के कर्मियों ने करवाया सुरक्षित प्रसव

Update: 2024-10-27 10:45 GMT
Chamba. चंबा। उपमंडल चंबा के धनोला गांव के मनीषा देवी के लिए राष्ट्रीय 108 एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हुई। मनीषा देवी का एंबुलेंस स्टाफ ने बीच राह में सुरक्षित प्रसव करवाकर नवजीवन प्रदान किया है। मनीषा देवी ने एंबुलेंस में बेटी को जन्म दिया है। मनीषा देवी व नवजात को चिकित्सीय जांच के बाद मेडिकल कालेज में भर्ती कर लिया गया है। जहां दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। शुक्रवार देर रात मनीषा देवी के परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर राष्ट्रीय 108 एंबुलेंस सेवा से
मदद मांगी।

एंबुलेंस के माध्यम से जब मनीषा देवी को मेडिकल कालेज चंबा लाया जा रहा था तो रास्ते में प्रसव पीड़ा काफी तेज हो गई। इस पर एंबुलेंस स्टाफ ने बीच राह में ही मनीषा देवी का प्रसव करवाने का फैसला लिया। 108 एंबुलेंस के ईएमटी रोहित ठाकुर व पायलट जतिन ने जंजला के पास महिला का सुरक्षित प्रसव करवाने में सफलता हासिल कर ली। मनीषा देवी ने एंबुलेंस में बेटी को जन्म दिया। बाद में मनीषा देवी व नवजात को मेडिकल कालेज एवं अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने मनीषा देवी व नवजात की जांच करने के बाद एडमिट कर लिया। बहरहाल, 108 एंबुलेंस स्टाफ ने मनीषा देवी का सुरक्षित प्रसव करवाने में सफलता हासिल की।
Tags:    

Similar News

-->