Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा खरीदी गई रोबोटिक सर्जरी की मशीनों की खरीद को लेकर भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर के सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में खरीदी गई रोबोटिक सर्जरी की मशीनें सबसे बेहतर किस्म की है, जिसे एम्स दिल्ली से एक करोड़ कम लागत पर खरीदी गई हैं। इस प्रकार की मशीन के दस करोड़ में आने के कागजात बिक्रम ठाकुर 25 मार्च को पेश करें।
अन्यथा वो अपने पद से त्यागपत्र दें। उन्होंने बताया कि जो मशीन खरीदी जानी हैं जिससे बताएंगे उससे खरीदेंगे। इससे पूर्व बिक्रम ठाकुर ने कहा कि दस करोड़ की रोबोटिक सर्जरी की मशीन को महंगे दामों पर खरीद की इसकी जांच होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी शब्दों के इस्तेमाल को लेकर कहा उचित शब्दों का इस्तेमाल नहीं हो रहा। त्रिलोक जम्वाल ने अपने क्षेत्र में गोलियां चलाने ओर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और जिसने गोलियां चलाई उसे आम्र्स लाइसेंस दे दिया। अपराध और भ्रष्टाचार के चरम पर होने की बात कही।