पालमपुर दराट प्रकरण में बहादुरी दिखाने वालों को सम्मान

Update: 2024-04-29 12:07 GMT
पालमपुर। समाजसेवी हिम जन कल्याण संस्था द्वारा पालमपुर में हुए दराट हमला प्रकरण में अहम भूमिका निभाने वाले कुमारी प्रियंका, मनिंदर सिंह मोंटी, अरविंद कुमार बिंदु को सामाजिक सरोकार सम्मान के साथ नवाजा गया। इसके अतिरिक्त स्वरूप कुमार को समाज में अपनी उल्लेखनीय भूमिका को लेकर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नशा निवारण संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज मेहता व डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र नेगी ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यातिथि को श्रीरामजी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने समाज में नशे के विरुद्ध और जो भी असामाजिक गतिविधियों हो रही हैं।

उसमें एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि जब तक समाज प्रशासन का साथ नहीं देगा, तब तक किसी भी और सामाजिक गतिविधियों को दुरुस्त कर पाना मुश्किल है। उन्होंने संस्था के उल्लेखनीय कार्य को लेकर भी सराहना की इस अवसर पर एडोन संस्था के अध्यक्ष मनोज मेहता ने कहा कि हिम जन कल्याण संस्था लगातार समाज में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिसके लिए उन्होंने बधाई दी तथा कहा कि जिस रफ्तार से संस्था का नाम दिन प्रतिदिन आगे आ रहा है, वह एक बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जहां समाज समाज भलाई के कार्य में आगे नहीं आना चाहता है, तो वहीं संस्था ने पीडि़त लडक़ी को तीन लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा कर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने नशे के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने संस्था की एक साल की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए स्मारिका का विमोचन भी करवाया।
Tags:    

Similar News