खरगोन न्यूज़: कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा। रमेश ने कहा कि आरएसएस संविधान के खिलाफ थी और प्रधानमंत्री जिस विचारधारा से आते है। वह इस संविधान में विश्वास नहीं करती है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के खरगोन में रमेश ने कहा कि आरएसएस और हिंदू महासभा संविधान के खिलाफ थे। मोदी जिस विचारधारा से आते है। वह इस संविधान में विश्वास नहीं करती है। उस विचारधारा का योगदान संविधान बनाने में नहीं है।

Tags: