हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, मंच पर पीएम मोदी भी रहे मौजूद

देखें वीडियो.

Update: 2026-05-12 06:14 GMT
Himanta Biswa Sarma: असम विधानसभा चुनाव में BJP नेतृत्व वाले एनडीए की शानदार जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण कर ली है. उनके साथ चार मंत्रियों भी शपथ दिलाई जा रही है. इसके साथ ही हिमंता असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं.
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे.
कौन हैं हिमंता सरमा के मंत्री?
रामेश्वर तेली डुलियाजन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक चुने गए हैं. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार ध्रुब गोगोई को 10 हजार से अधिक वोटों से हराया. इससे पहले वह डिब्रूगढ़ से सांसद रह चुके हैं और मोदी 2.0 सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे.
अतुल बोरा असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष हैं और असम विधानसभा में बोकाखाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने हालिया चुनाव में रायजोर दल के हरि प्रसाद सैकिया को 60,537 वोटों से हराया. पिछली सरकार में वह बॉर्डर प्रोटेक्शन एंड डेवलपमेंट मंत्री थे.
चरण बोरो बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के विधायक हैं और मजबाट सीट से चुनाव जीते हैं. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रीति रेखा बरला को 55 हजार से ज्यादा वोटों से हराया.
अजंता नियोग गोलाघाट सीट से पांच बार विधायक रह चुकी हैं और असम की पहली महिला वित्त मंत्री हैं. उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बितुपन सैकिया को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया.
NDA की प्रंचड जीत
असम विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने विपक्ष का सूपड़ा साफ करते हुए 102 सीटों पर कब्जा किया है. इसमें बीजेपी ने अकेले 82 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक है. सहयोगी दल एजीपी और बीपीएफ ने भी 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की. ये राज्य में एनडीए की लगातार तीसरी सरकार है, जिसकी शुरुआत 2016 में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में हुई थी. हिमंता बिस्वा सरमा का दोबारा मुख्यमंत्री बनना राज्य में बीजेपी के बढ़ते दबदबे और उनके मजबूत नेतृत्व पर जनता की मुहर को दिखाता है.
Full View
Tags:    

Similar News