हाई-प्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, 5 युवती सहित 2 युवक गिरफ्तार

दीनदयाल नगर का मामला

Update: 2023-01-13 17:25 GMT
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। शहर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 5 युवती और 2 युवक को गिरफ्तार किया है। मामला मकरोनिया के दीनदयाल नगर का है। जहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस को लंबे समय से इस कार्य की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को महिला थाना प्रभारी रीता सिंह और मकरोनिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। इस दौरान मौके से 5 युवतियों सहित सहित 2 लोगों को पकड़ा गया है।

बताया जा रहा है की पकड़ी गई सभी युक्तियां नार्थ ईस्ट से है। जो स्पा सेंटर की आड़ में अवैध काम करती थी। जिसके बाद इस स्पा सेंटर पर पुलिस ने अपने लोगों से रेकी कराई और पुष्टि होने के बाद संयुक्त रूप से छापा मारा। बता दें कि शहर की इंदिरा नगर कॉलोनी में बीते दिनों देह व्‍यापार का पर्दाफाश किया था। जहां बाहर की रहने वाली महिलाओं युवतियों को देह व्यपार में लिप्त पाया गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लड़कियों को हिरासत में लिया था। जिनमें दिल्ली और जयपुर की लड़की शामिल थी। वहीं इसके पहले जिले के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया के दीनदयाल नगर और बड़तूमा ग्राम से सेक्स रैकेट संचालित करते पकड़ा गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को पकड़ा था। इनमें 6 महिलाएं और दो पुरुष थी, जबकि दो युवतियों मेघालय की रहने वाली थी।
Tags:    

Similar News