Delhi दिल्ली: उत्तर भारत के राज्यों में तेज गर्मी जारी रह सकती है, क्योंकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है और कई स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा।
हालांकि, 12 जून के बाद बारिश होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी में कमी हो सकती है। विभाग ने लोगों को अधिक धूप में न रहने और पानी पीते रहने की सलाह दी है।