स्वास्थ्य मंत्री डा. शांडिल एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह रहे मौजूद

Update: 2026-03-07 11:35 GMT
Solan. सोलन। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आज विशेष धार्मिक कार्यक्रम पासवर्ड फॉर हैप्पीनेस का आयोजन किया गया। राजयोगिनी सिस्टर बीण्के शिवानी आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं प्रेरक वक्ता ने इस अवसर पर आयोजित दिव्य सत्र में सरलए गहन और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करने वाले प्रेरक विचारों से खुशी के पासवर्ड पर दिव्य प्रकाश डाला।


स्वास्थ्य मंत्री कर्नल
डा धनीराम शांडिल इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहे। नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पार्षदगण, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, शिव कुमारए, अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालक सुषमा दीदी, अन्य पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रोता इस अवसर पर उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News