हिंसा प्रभावित मणिपुर में फंसे हरियाणा के छात्र पहुंचे दिल्ली

Update: 2023-05-09 01:28 GMT

दिल्ली। हिंसा प्रभावित मणिपुर में फंसे हरियाणा के पांच छात्र दिल्ली पहुंच चुके हैं। महेंद्रगढ़ के कमलकांत, जींद की रितु, पलवल की शिवानी, सिरसा की नेहा रानी और रोहतक के सागर कुंडू को मणिपुर से दिल्ली लाया गया है। मणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्र से फंसे हरियाणा के छात्रों को वापस लाने में हरियाणा सरकार जुटी है। प्रदेश सरकार ने पुख्ता इंतजाम भी कर लिए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मणिपुर की हर स्थिति का अपडेट भी ले रहे हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मणिपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और मुख्य सचिव के साथ निरंतर संपर्क में हैं और हर स्थिति का अपडेट ले रहे हैं। मणिपुर के मुख्य सचिव ने बताया है कि वहां हरियाणा के सभी छात्र सुरक्षित हैं और उन्हें हर सुविधा प्रदान की जा रही है। किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार हरियाणा के पांच छात्र एनआईटी, आठ छात्र आईआईआईटी और तीन छात्र एनएसयू (मणिपुर) में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News

-->